6 मई 2015 - 17:07
सीरियाई सेना ने कई आतंकवादी मार गिराए।

सीरिया में सेना की कार्यवाही में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गये हैं।

सीरिया में सेना की कार्यवाही में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गये हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने घोषणा की है कि वायुसेना ने मंगलवार को इदलिब प्रांत के पूर्वी जिस्रे शग़ूर क्षेत्र में एनुस्सौदा और अलमुअल्लेक़ा गांव के पास आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी मारे गये हैं।
इसी प्रकार सेना की टुकड़ियों ने तुर्की से इदलिब में प्रविष्ट होने वाले आतंकवादियों के गाड़ी के क़ाफ़िले को निशाना बनाया जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी हताहत और घायल हुए। सेना के एक अन्य सूत्र ने बताया कि दरआ के कर्क, कफ़र नासिज और पूर्वी समलीन गांव में भी सेना की कार्यवाही में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गये।  इस कार्यवाही में नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के कई वाहनों को ध्वस्त कर दिया गया।
दूसरी ओर क़लमून क्षेत्र में आईएसआईएल के आतंकियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही में लगभग बीस आतंकी हताहत और पचास अन्य घायल हुए। सेना की इस कार्यवाही में भारी संख्या में आतंकियों के सैन्य उपकरण और गाड़ियां ध्वस्त हो गयी। सेना ने प्रगति करते हुए क़लमून के अलहसीना क्षेत्र को आतंकियों के चंगुल से स्वतंत्र करा लिया है।